फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल खोलने के मामले में दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार शुक्ल ने मंगलवार को सभी एआरपी, प्रधानाध्यापकों और संकुल शिक्षकों की ऑनलाइन बैठक में स्कूल खोलने के मामले में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हेडमास्टर को निर्देश दिया कि स्कूलों में शासन से जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाए। बच्चों की संख्या के अनुसार स्कूलों को दो पारी में संचालित कराया जाए। छात्र-छात्राओं के माता-पिता संग अभिभावक से सहमति पत्र प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। अगर कोई बच्चा बीमार है तो उसे स्कूल आने से परहेज करने की सलाह दें। बैठक में एआरपी गणित संदीप कुमार दुबे ने मिशन प्रेरणा के बारे में बताया। एआरपी विज्ञान योगेश मौर्य ने शिक्षक डायरी और शिक्षण योजना बनाने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नोडल संकुल प्रतीक मालवीय संग अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें