फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे पहली से पांचवीं तक के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब साढ़े पांच माह तक स्कूल से दूर रहे पहली से पाचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई बुधवार से शुरू हो जाएगी। मंगलवार को स्कूलों में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन किया गया। स्कूल खुलने से सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के करीब ढाई लाख बच्चों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। हालांकि नि:शुल्क किताबों का वितरण न होने से बच्चों को परेशानी होगी। कोरोना की दूसरी लहर के कारण 15 मार्च के बाद से ही सभी शिक्षण संस्थान बंद हो गए थे। संक्रमण की रफ्तार थमी तो एक जुलाई से स्कूल खुल गए, लेकिन बच्चों के आने पर रोक लगी रही। 16 अगस्त से माध्यमिक और इंटर कॉलेज मेें पठन-पाठन शुरू हो गया। 24 अगस्त से छठवीं से आठवीं तक के स्कूलों की कक्षाएं शुरू हो गई। अब पहली से पाचवीं तक की कक्षाओं में भी पठन-पाठन भी बुधवार को शुरू हो जाएगा। स्कूल खुलने से सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत करीब एक लाखजबकि निजी स्कूलों में करीब डेढ़ लाख बच्चे महीनों बाद कक्षाओं में दिखेंगे। स्कूल खुलने को लेकर प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर, बड़वापुर, अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय गुवाली, गौरा द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय हरिकरनपुर सेमरा ,गोपीपुर आदि स्कूलों में साफ- सफाई संग सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नेवादा कला में ग्राम प्रधान दिनेश पाठक ने सैनिटाइजेशन कराया। इस मौके पर शिक्षक संतोष कुमार यादव, बृजेश, संतराम, रंजना सिंह, राम गरीब राय, करिया शर्मा, विशाल पाठकआदि रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कोविड से बचाव की एडवाइजरी जारी कर शत प्रतिशत पालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी का पालन, मास्क को अनिवार्य रूप से लगाना, हाथ को सैनिटाइज करने आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया है। कहा कि जांच में अगर व्यवस्था नहीं मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें