फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मे बालक का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी

Sat, 04 Jul 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों ने किसी जंगली जानवर का शिकार होने की आशंका के अलावा हत्या से भी इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर एक कालीन कंपनी के पीछे एक महिला ने बालक का शव देखा तो घबरा गई। यह खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शव क्षतविक्षत हो गया था और कुछ हिस्से गायब थे। बालक के परिजन जो गुरुवार की शाम से ही बेटे को ढूंढ रहे थे वहां पहुंचते ही शव देख कर विलाप करने लगे। शव के पेट और पैरों के मांस गायब थे इससे लोगों में तरह तरह शंका हो रही थी। खबर पाकर शहर कोतवाल, अजय श्रीवास्तव और नईबाजार चौकी इंचार्ज, अमित कुमार राय मौके पर पहुंचे और छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का हर रोज भैंस चराने नदी के किनारे जाता था। गुरुवार को भी गया था और शाम वापस नहीं लौटा तो लोग परेशान हो उठे। रात भर और फिर दिन भर लोग उसे ढूंढ ही रहे थे कि शव मिलने की सूचना मिल गई। कोतवाल ने लोगों को आश्वस्त किया कि धीरज रखें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी तब आवश्यक कार्यवाही करेंगे। उधर इस घटना से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक भय का वातावरण दूर नहीं होगा। अर्जुन संजय के दो बेटों में से छोटा बेटा था। वह पांचवी में पढ़ता था और होनहार था। लोगों ने शासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें