कथावाचक राजन जी महाराज ने कहा कि भगवान राम और मां सीता ने धरती पर अवतरित होकर मानव कल्याण का काम किया। उन्होंने अपने जीवन दर्शन से मनुष्यों को मर्यादा में कर्तव्य निर्वहन का तरीका बताया है। वह बुधवार को श्री मठिया महावीर मंदिर आश्रम श्रीपुर की ओर से गड़ौरा मेला की बारी में आयोजित श्रीराम कथा में प्रवचन दे रहे थे। राजन जी महाराज ने कहा कि रामायण का हर एक प्रसंग मन को मोहित करने वाला है। कहा कि मानव मात्र का धर्म अपने कर्तव्यों का पालन और बड़ों का सम्मान करना है। कहा कि रिश्तों के विघटन के दौर में रामचरित मानस का हर प्रसंग प्रांसगिक है। कहा कि बताया कि सांसारिक कठिनाईयों के बाद भी अपने मूल्यों को नहीं छोड़ना चाहिए। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, विनय मिश्रा, संतोष सिंह, विनय जायसवाल, फूल चंद कन्नौजिया, लल्लन पांडे, आशीष दुबे, राकेश पांडे, श्री कृष्णा पांडे मौजूद रहे। संवाद