फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी की रही धूम

Mon, 07 Sep 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात तक श्रद्धालू नगर के दर्जनों मंदिरों में  भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने पहुंचते रहे। इस दौरान आकर्षक सजावट से  माहौल भक्तिमय हो गया था। रात 12 बजे भगवान का जन्म होते ही आसमान पटाखों  की आवाज से गूंज उठा।
विज्ञापन

त्योहार से नगर में देर रात तक चहल पहल का  माहौल रहा। नगर में पुलिस चौकी, काली मंदिर, शीतला माता मंदिर, रामजानकी  मंदिर, ईदगाह के पास शिव मंदिर के अलावा निजी रूप से भी कई स्थानों पर  आकर्षक सजावट की गई थी। जिनके दर्शन करने के लिए लोग देर रात तक नगर में  भ्रमण करते रहे। नगर में सजावट के अलावा रैमलपुर, परगासपुर, रघुनाथपुर,  रयां, शेरवां, डोमनपुर आदि गांवों मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी  श्रद्धापूर्वक मनाय गया। उधर भदोही नगर में भी बीती रात लोगों ने कई  स्थानों पर सजे आकर्षक झांकियों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें