फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में साक्षात्कार, प्रक्रिया स्थगित

Sat, 27 Feb 2021 11:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में शनिवार को चार पदों पर होने वाली नियुक्ति गड़बड़ी के कारण निरस्त कर दी गई। बंद कमरे में चल रहे साक्षात्कार को डीएम आर्यका अखौरी की शिकायत पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अक्सर किसी न किसी मामले को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। शनिवार को जिला अस्पताल कारनामे को लेकर चर्चा में रहा। यहां पर एक चिकित्साधिकारी, एक काउंसलर और दो लैब टेक्नीशियन की संविदा पर नियुक्ति होनी थी। इसके लिए साक्षात्कार की तैयारी चल रही थी। बता दें कि शुक्रवार को अवकाश के दिन साक्षात्कार होना था, लेकिन मामला लीक होने से टल गया। शनिवार को भी दोपहर बाद अस्पताल में सन्नाटा पसर गया और बंद कमरे में साक्षात्कार होने का मामला प्रकाश में आया तो इसकी शिकायत किसी अभ्यर्थी ने डीएम से कर दी। इसके बाद डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह जांच करने के लिए पहुंची।
उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से साक्षात्कार में गड़बड़ी मिली। प्रचार-प्रसार न होने से मात्र एक अभ्यर्थी मौके पर पहुंच सका था। जिसके कारण नियुक्ति प्रक्रिया को निरस्त कर डीएम को आख्या भेज दी गई है। सीएमओ ने कहा कि प्रचार-प्रसार कराकर ही साक्षात्कार कराया जाएगा। कोशिश होगी कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त न हो। खास बात यह है कि इन पदों पर पहले भी साक्षात्कार हुआ था, उस दौरान भी धांधली के कारण भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी। सूत्रों की माने तो अस्पताल के एक चिकित्सक के तालमेल से कुछ चहेतों की नियुक्ति होनी थी। जिसके कारण गुपचुप तरीके से साक्षात्कार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें