जीटी रोड पर छुट्टा पशु जानलेवा हो गए हैं। गोपीगंज थानाक्षेत्र के छतमी गांव के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार को सुबह सांड़ की टक्कर से एक वृद्ध महिला जीटी रोड पर गिर गई। उसी दौरान इलाहाबाद से वाराणसी जा रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
छतमी निवासी सीता देवी (60) पत्नी रामसकल सुबह सात बजे जीटी रोड पार कर रही थी। उसी दौरान वहीं से गुजर रहे एक सांड़ ने उसे ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से महिला जीटी रोड के उत्तरी लेन पर गिर गईं। इसी बीच गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।