फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब रथ में लावारिस बैग मलने से सनसनी

Sun, 24 Jan 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 भदोही में जीआरपी और आरपीएफ ने बैग को उतार कर छानबीन कर की जिसमें केवल कपडे और रोजमर्रा की चीजें ही मिली।
विज्ञापन



ट्रेन में यात्रा कर रहे राकेश मौर्य ने जंघई जीआरपी को सूचना दी कि ट्रेन के बोगी संख्या जी11 की सीट संख्या 7 पर काफी देर से एक लावारिस बैग पड़ा हुआ है।

 उन लोगों ने यह भी बताया कि उक्त बैग को लखनऊ से देखा जा रहा है लेकिन काफी देर से उसके वारिस का अता पता नहीं है। इस पर जंघई जीआरपी सतर्क हो गई और इसकी सूचना आरपीएफ को भी देते भदोही स्टेशन पर बैग को उतार कर जांच करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


रेन सुबह 10.25 बजे भदोही स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही जवानो ने बैग उतार कर स्टेशन के प्लेटफार्म पर रखा। सूचना देने वाले यात्री राकेश मौर्य से आवश्यक जानकारी लेकर पुलिस ने उसे जाने दिया। जबकि ट्रेन के जाने के बाद बैग खोल कर उसकी छानबीन की।
बैग से समान्य रूप से कपड़े निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। हलांकि तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। भदोही के जीआरपी प्रभारी अभिमान सिंह ने बैग में सामान्य चीजें थी।
विज्ञापन


एक डायरी भी मिली है जो नेहा श्रीवास्तव के नाम है। इस मौके पर जीआरपी के वीरेंद्र सिंह, जियाउद्दीन, प्रदीप कुमार, बलराम तथा आरपीएफ के निजामुद्दीन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें