जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में केएनपीजी हॉस्टल ग्राउंड पर साईकिलिंग करते खिलाड़ी। स्रोत वि
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र की ओर से मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉकों में आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद और महिला वर्ग में रस्साकशी, 100 मीटर दौड़ एवं स्लो साइक्लिंग प्रतियोगिता हुई। महिला वर्ग में स्लो साइक्लिंग प्रतियोगिता में अंकिता गौतम प्रथम, प्रीति बिंद द्वितीय व किरण बिंद तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में रोशनी प्रजापति प्रथम, प्रीति द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी प्रतियोगिता में केएनपीजी टीम प्रथम और ज्ञानपुर टीम द्वितीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शौर्य यादव प्रथम, राम यादव द्वितीय च संदीप यादव तृतीय, लंबी कूद प्रतियोगिता में शौर्य यादव प्रथम, अखिलेश चौहान द्वितीय व ओम यादव तृतीय, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वॉरियर्स टीम प्रथम व थॉमस टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता टीमों व युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही अंततः सफलता दिलाती है। इस मौके पर विनय सिंह, नीतिश गुप्ता, मनीष कुमार, आदि रहे। संचालन विपिन पाठक और जिला युवा अधिकारी रामगोपाल सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।