फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कपड़े और कॉस्टमेटिक की दुकान में लगी आग, आठ लाख का सामान जला

विज्ञापन
सुरियावां के कोल्हुआ में शार्ट सर्किट से लगी आग। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां कोतवाली के कोल्हुआ, पांडेयपुर गांव में शनिवार को एक कपड़े और कॉस्टमेटिक की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे कपड़े और सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी भीषण थी कि बगल के दुकान के सामानों को भी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित का दावा है कि लगभग आठ लाख रुपये का सामान जला है। कोल्हुआ निवासी प्रमिला देवी की बाजार में कॉस्टमेटिक और कपड़े की दुकान है। दुकान से लगभग 500 मीटर दूर गांव में घर है। शुक्रवार की रात वह हर दिन की तरह दुकान बंद करके घर चली गईं। बताया जा रहा है कि रात में जब बारिश शुरू हुई तो शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। भोर में चार बजे के आसपास कुछ लोग टहलने के लिए निकले तो दुकान से धुंआ देखकर परिजनों को सूचित किया। घटना की जानकारी होने के बाद लोग दुकान की तरफ दौड़े। किसी तरह शटर खोला तो आग से पूरा सामान जलकर राख हो गया था। वहीं, बगल की मंजू देवी की सिलाई की दुकान में कई सामान आग की तपिश से जल गए थे। पुलिस की सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें