फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्बला में ठंडे किए गए ताजिए

Thu, 13 Oct 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
भदोही में मेनरोड से कर्बला की ओर कूच करता हुआ ताजियों का जुलूस। अमर उजाला
विज्ञापन
 ज्ञानपुर। शहीदाने कर्बला की याद में रविवार की रात को इमाम चौक पर बिठाए गए ताजियों के साथ बुधवार को जुलूस निकाला गया। 
विज्ञापन

   शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए कर्बला में ताजियों को ठंडा किया गया। ताजियों संग निकले जुलूस में शामिल अखाड़ेदारों और शागिर्दों ने जुलूस के दौरान फन-ए-सिपहगिरी प्रदर्शन किया। ज्ञानपुर में पुरानी बाजार, भुड़की, बालीपुर, देवाजीतपुर, पषढिय़ापुर आदि स्थानों से ताजियों का जुलूस निकाला गया। नगर के मेन रोड पर भ्रमण करते हुए ताजियों का जुलूस नथईपुर त्रिमुहानी स्थित कर्बला पहुंचा। जहां पर ताजियों को ठंडा किया गया।  चेयरमैन हीरालाल, पूर्व चेयरमैन घनश्यामदास गुप्ता, शकील दादा, सभासद अकरम मल्ले, शमशाद खां, शाहिद रिजवी, पूर्व सभासद जमील अहमद, वाहिद अली आदि शामिल रहे। 
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, शेख सलामत अखाड़े के नेतृत्व में दसवीं मुहर्रम को शानदार जुलूस निकाला गया। जुलूस ने बस स्टैंड, चौराहा, लाई बाजार, पड़ाव समेत नगर में भ्रमण करने के बाद गेराई स्थित कर्बला पहुंचा। जहां पर ताजियों को ठंडा किया गया। जुलूस के दौरान अखाड़ेदारों की ओर से सुरक्षा की चौकसी में जुटे एसडीएम केशवनाथ गुप्ता, सीओ एस एस पांडेय, एसओ अरुण कुमार दुबे, रामलाल अग्रवाल, उमेश सिंह बघेल का पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक जीटी रोड का दोनों लेन जाम रहा। अखाड़ेदार सरवर खां, माबूद माबूद खां, अब्दुल बाकी, मुमताज अली, एनुलहक, अजीम हुसैन, हाजी मोहम्मद हलीम, गुड्डू चौधरी, अब्दुल मुस्तफा, कबीर खान आदि रहे। इसी तरह सराय मोहाल से धूम खां अखाड़े का जुलूस मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर संवाददाता के अनुसार, बनकट खास, चौरा कला, सुभाषनगर आदि स्थानों पर ताजियों का जुलूस कर्बला में ताजियों को ठंडा किया गया। हाजी मोहम्मद शम्सुद्दीन, मुनीर अहमद, प्रेम शंकर ओझा, मोहम्मद हनीफ अंसारी, सेराज अंसारी, रसीद अहमद आदि रहे। इसी तरह दरवासीं, सूफीनगर, नवधन, बसहीं आदि स्थानों पर निकाले गए ताजियों का जुलूस सूफीनगर दरगाह परिसर में पहुंचा। शाम को ताजिए कर्बला में ठंडे किए गए। मौलाना अकील अहमद, नसीर अहमद, बफाती अली, मंसूर अली, सईद प्रधान, फिरोज अहमद, मुजफ्फर अली आदि लोग मौजूद रहे। घोसिया संवाददाता के अनुसार, माधोसिंह घोसिया समेत इलाके में दशवीं मुहर्रम को ताजियों के साथ जुलूस निकाला गया। इसके बाद ताजियादारों ने अपने संबंधित कर्बलों में जाकर ताजियों को ठंडा किया। इस मौके पर चेयरमैन नुमान अहमद, पूर्व चेयरमैन एबरार अहमद, जावेद प्रधान, वाजिद अली आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें