फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मामलों में छह का निस्तारण

Sun, 08 Mar 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने लोगों की समस्याएं सुनी और कोतवाली प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में 11 बजे जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय समाधान दिवस पर कोतवाली  पहुंचे। अधिकारी द्वय ने जनता की आने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने को कहा।

हालांकि इस दौरान एक भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा, जिस पर उन्होंने एसओ को विशेष निर्देश दिए।

इसके अलावा गोपीगंज थाने पर एक, भदोही में एक, चौरी में तीन, औराई में तीन, ऊंज में दो, सुरियावां में चार मामले आए जबकि ज्ञानपुर, कोइरौना, दुर्गागंज थाने में एक भी शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन


समाधान दिवस पर आई 14 शिकायतों में 10 राजस्व विभाग, चार पुलिस विभाग की रहीं। इसमें छह मामलों का निस्तारण किया गया। औराई में तहसीलदार शिव प्रसाद पांडेय एवं एसओ विवेक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में समाधान दिवस मनाया गया। इस दौरान हल्के के लेखपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें