फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : रेल यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर.. अगले छह दिनों तक निरस्त रहेगी बनारस-प्रतापगढ़ पैसेंजर

Thu, 20 Mar 2025 08:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

बनारस-प्रतापगढ़ पैसेंजर अगले छह दिनों तक निरस्त रहने वाली है। इसके अलावा भदोही-जंघई रूट की कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-पिरथीगंज-मां बाराही देवी धाम-गौरा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते ये निर्णय लिया गया है।
 
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही-जंघई रेलमार्ग के मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-पिरथीगंज-मां बाराही देवी धाम-गौरा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 20 से 26 मार्च तक प्रभावित रहनेवाली ट्रेनों के बारे में अधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्रतापगढ़-वाराणसी के बीच चलने वाली 55142 पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी जबकि कई को रूट बदलकर चलाई जाएगी।

विज्ञापन


55142 मां बेल्हा देवी धाम और बनारस के बीच चलने वाली प्रमुख पैसेंजर गाड़ी है। जिसे 20 से 26 मार्च अप डाऊन दोनों निरस्त किया गया है। इसके अलावा 24203 व 24204 वाराणसी-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13005 व 13006 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल तथा 12356 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस को 26 मार्च तक वाया जफराबाद होकर चलाई जाएगी।

12875 पुरी-आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस 21, 23 व 25 मार्च को वाया जफराबाद चलाई जाएगी। वहीं 15119 और 15120 वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस को जंघई, फाफामऊ, रायबरेली होते हुए चलाया जाएगा। निरस्त की गई पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन भारी संख्या में दैनिक यात्रियों को वाराणसी लेकर जाती है और शाम को वापस लेकर आती है।
विज्ञापन


ऐसे में छह दिनों तक दैनिक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि 26 मार्च तक यह परिवर्तन रहेगा। इसके बाद दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा तथा सभी ट्रेनें वापस अपने पटरी पर आ जाएंगी।
विज्ञापन






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें