फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन जुलूस में शराब पीकर न आए

Mon, 12 Sep 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कुुर्बानी का पर्व ईदुलजुहा (बकरीद) एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें गणेश प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में शराब पीकर न आने का निर्देश दिया गया। मौजूद दोनों समुदाय वालों से मिल-जुलकर पर्व संपन्न कराने के लिए एसओ अरूण कुमार दुबे ने गुजारिश की। 
विज्ञापन

ईदगाहों की साफ-सफाई,बिजली और पानी निर्बाध आपूर्ति करने का भरोसा दिलाया। कहा कि सभी लोग मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखकर आपसी सौहार्द को मजबूत करे। पुलिस कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी। एसओ ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन में शराब पीकर शामिल होने से विवाद का कारण पैदा हो जाता है। इसलिए शराब पीकर कदापि कोई जुलूस में न शामिल हो। यदि ऐसी हालत में कोई भी पकड़ा गया, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन  प्रह्लाद दास गुप्ता, हाजी हलीम, माबूद खां, गुड्डू चौधरी, सरवर खां,  धर्मेंद्र द्विवेदी, अशोक चौधरी, शिवशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें