फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम चौक पर बिठाए गए ताजिए  चेहल्लुम आज

Mon, 21 Nov 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुहर्रम के चेहल्लूम (चालीसवें दिन) का ताजिया रविवार की रात जिलेभर की इमाम चौक पर बिठाया गया। शहीदाने कर्बला की याद में मनाए         जाने वाला मुहर्रम के चालीसवें के निकाले गए ताजियों को अकीदत के साथ बच्चों, नौजवानों और बुजुर्गो ने कांधे पर रखकर चौक पर बिठाया।  इस दौरान या हसन और या हुसैन की सदाएं  बुलंद होती रही। इससे लोगों में हुसैनी जज्बा त भी हिलोरे मारते रहे, मंजर-ए-कर्बला का दास्तां पेशकर हजरत  हुसैन की शहादत पर नाज करते रहे।    चेहल्लूम के निकाले गए अधिकांश ताजियों को युवाओं और बच्चों ने अपने हुनर से संवारा था। ताजियों में विभिन्न रौजों के अलावा कर्बला के मिजाज को हुनर से उतार दिया था। 
विज्ञापन

जिले के सुंदरपुर में ताजियादार कुरबान अली,सूफीनगर में मोहम्मद बफात,जंगीगंज में पंचायती ताजिया, सराय जगदीश में मरहूम शेर अली समेत कई मोहल्ले में, ज्ञानपुर, गोपीगंज, चौरी, खम रिया,घटमापुर,आनंदडीह, सुरियावां आदि स्थानो पर ताजिए इमाम चौक             पर बिठाए गए। 
  ताजिए बिठाने के बाद लोगों ने फातिहा पढ़कर दुआ खानी की। उल्लेखनीय है कि इस दौरान अच्छे ताजियों को देखने के लिए भी लोग पहुंचे। रविवार की रात इमाम चौक पर बिठाए गए ताजियों को गश्त के लिए भी निकाला गया। इस दौरा न अखाड़ेदारों  की ओर से फन-ए-सिपहगिरी पेशकर जंगी जौहर दिखाए गए। सोमवार को जिले में चेहल्लूम के मेले आयोजित होंगे। इसके बाद कर्बला में इन ताजियों     को ठंडा किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों          पर फन-ए-सिपहगिरी की भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें