फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फ्लाईओवर के पिलरों से देवताओं के चित्र हटेंगे, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का होगा प्रचार

विज्ञापन
गोपीगंज बोर्ड की बैठक में बोलते सभासद। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। ठंड में सभी वार्डाें में पांच-पांच क्विंटल लकड़ी देने का निर्णय लिया गया। साथ ही फ्लाईओवर के पिलरों से देवी देवताओं के चित्र हटाकर उनका उपयोग व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के प्रचार-प्रसार के लिए करने का निर्णय लिया गया। हर वार्ड में बेहतर पेयजल सुविधा एवं प्रकाश पर भी जोर दिया गया। सभासदों ने आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए नगर के 25 वार्डों में से प्रत्येक में पांच क्विंटल लकड़ी की मांग सभासदों ने की। बोर्ड ने चिह्नित स्थानों पर पालिकाकर्मियों के द्वारा अलाव जलाने का प्रस्ताव पारित किया। सभासद डॉ. आनंद कुमार गुप्ता ने नगर के राजमार्ग ओवरब्रिज के नीचे बनाए गए पिलरों पर से देवी-देवताओं के चित्रों को हटाकर उन्हें नगर के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का प्रचार-प्रसार के लिए उपलब्ध कराने की मांग की। इससे पालिका की आय में इजाफा होगा सभासद की मांग पर बोर्ड ने इस प्रस्ताव को भी ध्वनिमत से पारित कर दिया। कहा कि शीघ्र ही टेंडर के माध्यम से नगर पिलरों पर स्थानीय व्यापारियों सहित लोगों के व्यावसायिक प्रचार के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। वार्डों में गंदे पेयजल आपूर्ति की रोकथाम के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने और पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। इस मौके पर ईओ राम बचन यादव, सभासद राजेश गुप्ता, इजहार खान, अजहरुद्दीन राइन, श्याम कुमारी देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें