अचानक हुए पथराव से ट्रेन के भीतर हड़कंप मच गया और यात्री इधर-उधर भागने लगे। पथराव की चपेट में आकर ओम जी मौर्य, सुनील जायसवाल निवासी अहिमनपुर खमरिया, चंद्रेश्वर प्रताप सिंह निवासी जोगिनका, आदर्श पाण्डेय निवासी सुजातपुर, कुलदीप पाण्डेय निवासी छतमी सहित एक महिला और एक अन्य पुरुष घायल हो गए।
कुछ घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। उसी दौरान जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ने लगी किसी अराजक तत्व ने चैन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन दोबारा रुक गई। करीब 8:50 बजे मेमू ट्रेन लगभग 35 मिनट की देरी से अपने गंतव्य प्रयागराज के लिए रवाना हो सकी। घायल यात्रियों ने रेलवे पुलिस को लिखित तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से अवैध वेंडर मनमानी करते हैं। यात्रियो से विवाद मारपीट के साथ वे रोकटोक अवैध कारोबार करते हैं। आरपीएफ निरीक्षक दयाशंकर यादव ने बताया कि प्रकरण में अवैध वेंडर संजय कुमार निवासी पूरेभागवत के खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
जीआरपी चौकी के पास लोकल पानी का भंडार
ज्ञानपुर रोड स्टेशन की जीआरपी चौकी के पास ही अवैध वेंडरों की तरफ से लोकल पानी का भंडारण किया गया है। हर रोज प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले यात्रियों ने आरोप लगाया कि जीआरपी और आरपीएफ की मिलीभगत से पानी बोतल की आड़ में नशीला पदार्थ भी बेचा जाता है। यात्रियों के आरोप पर जीआरपी चौकी प्रभारी और आरपीएफ प्रभारी बात करने से ही इंकार कर दिया। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर यह पहली घटना नही हुई है। इसके पूर्व में भी कई वारदात हो चुके है। जिसका प्रमुख कारण अवैध वेंडर ही है।
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर कब-कब हुई घटना
- 10 नवंबर 2025: ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास अवैध वेंडरों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान सोने की चैन लूटने का मामला दर्ज किया गया।
- 25 दिसंबर 2025: ज्ञानपुर रोड के प्लेटफार्म पर एक प्रेमी युगल को परिजनों द्वारा पकड़े जाने के बाद हंगामा। जिस पर पुलिस और जीआरपी के बीच समन्वय की कमी दिखी।
- 15 दिसंबर 2025: अवैध वेंडरों और पार्किंग संचालकों द्वारा यात्रियों से जबरन वसूली को लेकर हंगामा।
- 10 जनवरी 2025: महाकुंभ के दौरान ट्रेन की बोगी न खुलने पर यात्रियों ने पत्थरबाजी की। इसमें कुछ यात्री घायल हो गए थे।