फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपपुर में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, 30 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर गांव में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने पर शुक्रवार को 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई। गोपपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव ने डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर तालाब पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर औराई तहसील के राजस्व अफसरों ने पैमाइश की। जांच में पता चला कि 30 लोगों ने तालाब पर अतिक्रमण किया है। पुलिस के अनुसार, नोटिस भेजकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कब्जा नहीं हटा। क्षेत्रीय लेखपाल रमाशंकर लाल की तहरीर पर कुल तीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि जिले के विभिन्न इलाकों में जल खातों के पास और जल खाते की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आ चुका है। कुछ माह पहले एक बड़ी कालीन कंपनी के नाम दर्ज जल खाते की जमीन को भी तालाब खाते की जमीन के रूप में दर्ज किया गया था। प्रशासन की इस तरह की कार्रवाई से जगह-जगह तालाबों के किनारे और सरकारी जमीन कब्जा करने वालों में हलचल मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें