फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीएल टूर्नामेंट पर ज्ञानपुर की टीम का कब्जा

विज्ञापन
हास्टल खेल मैदान में टीपीएल टूर्नामेंट जीतने के बाद ट्राफी संग ज्ञानपुर की टीम। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हॉस्टल खेल मैदान में टीचर प्रीमियर लीग (टीपीएल) के फाइनल में ज्ञानपुर ने डीघ को रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ज्ञानपुर की टीम ने 15 ओवर में 136 रन बनाए। इसमें कप्तान ओम ने 24, रजनीश ने 16 रन बनाए। डीघ की तरफ से धनंजय ने दो जबकि अनुज, पंकज और सूरज ने एक-एक विकेट लिए। डीघ की टीम शुरू से ही विकेट गंवाती रही। अंत में कुछ खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच को अंतिम ओवर तक पहुंचाया। डीघ को अंतिम ओवर में मात्र सात रन की जरूरत थी, लेकिन वह चार ही रन बना सकी। ज्ञानपुर ने मुकाबला तीन रन से जीत लिया। ज्ञानपुर की तरफ से मुकेश और अभिषेक ने 3-3 विकेट लिए। मुकेश को मैन आफ द मैच जबकि टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले औराई के संदीप को मैन आफ दी सीरीज का पुरस्कार दिया गया। अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, बीईओ यशवंत सिंह, प्रदीप सिंह, मनोज उपाध्याय, अखिलेश यादव, शिवाकांत यादव, सूर्यकांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें