फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 24 सिलिंडर किए गए जब्त

विज्ञापन
ज्ञानपुर में एक दुकान पर गैस सिलेंडर सीज करते अ​धिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
भदोही (ज्ञानपुर)। ईरान-इस्ररायल युद्ध के बीच देश में उपजे रसोई गैस सिलिंडर संकट के बीच बृहस्पतिवार को पूर्ति विभाग ने दुर्गागंज तिराहे पर कालाबाजारी की सूचना पर छापा मारकर आनंद कीचन सर्विस दुकान से 12 घरेलू सिलिंडर, पांच किलो के तीन भरे और नौ पांच किलो के खाली सिलिंडर जब्त किए। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि दुर्गागंज तिराहे के पास आनंद कीचन सर्विस दुकान पर अवैध रिफिलिंग करने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। यहां 53 लाभार्थियों के पासबुक भी मिले हैं। टीम को देखते ही दुकानदार मिल्की गांव निवासी आनंद कुमार दुबे भाग गया। टीम ने जब्त किए गए सिलिंडर को उमा गैस एजेंसी को सौंप दिया। पूर्ति विभाग ने दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें