फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल में आईआईसीटी ने अहम मुकाम हासिल किया : डॉ. राजीव

विज्ञापन
आईआईसीटी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। स्रोत- संस्थान
विज्ञापन
भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) का 26वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. राजीव कुमार वार्ष्णेय ने स्थापना के 26 वर्षों की उपलब्धियों सहित भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कालीन एवं वस्त्र प्रौद्योगिकी के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में संस्थान ने देश के इंजीनियरिंग काॅलेजों में अहम मुकाम बना लिया है।
न केवल कालीन उद्योग को लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है बल्कि युवाओं की तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
संस्थान के प्रदर्शनी हाॅल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में निदेशक ने कहा कि आज संस्थान युवाओं को विभिन्न विधाओं में शाॅर्ट और लांग टर्म पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने की शक्ति प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

बताया कि जब से चार वर्षीय बीटेक कोर्स का शुभारंभ हुआ है हमारे यहां के छात्र देश विदेश के टेक्सटाइल संस्थानों में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह भदोही जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है।
रंगारंग कार्यक्रम में छात्रा आरुषी सचान ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। गुंजन दुबे ने हर करम अपना करेंगे.. गीत प्रस्तुत किया। निशांत के एकल नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। श्रीकेश पांडेय ने कविता सुनाई। आस्था मौर्या, गरिमा सेन एवं श्रद्धा यादव ने नृत्य किया। प्रथम वर्ष के छात्र अजय यादव ने मुकाबला गीत, आस्था मौर्या ने तितली बनके गीत सुनाकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला ने सजन रे झूठ मत बोलो गीत सुना कर सबका दिल जीत लिया। अमीषा पटेल ने घाघरा.. गीत तथा रश्मि पटेल ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन शाश्वत, लीजा, अब्दुल कलाम, मो.अहमद ने किया। संस्थान के कुलसचिव प्रो.सनत कुमार पाल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें