फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस : निस्तारण में सुरियावां थाना सूबे में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) शिकायत निस्तारण में सुरियावां थाने को सूबे में पहला स्थान मिला है। जून में थाने में आईजीआरएस पोर्टल पर 357 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन

इसमें सभी का समयबद्ध निस्तारण किया गया। शिकायतकर्ताओं की ओर से शत-प्रतिशत फीडबैक दिया गया। इससे यह उपलब्धि हासिल हुई है। सीओ भदोही एके मिश्रा ने रविवार को आईजीआरएस में तैनात कांस्टेबल निलय सिंह और धर्मेंद्र कुमार को पुरस्कृत किया।
सीओ को सभी पुलिसकर्मियों ने आश्वस्त किया कि हम लोग लगातार अच्छा परफॉर्मेंस देने का प्रयास करेंगे। सीओ ने कहा कि सीमावर्ती थाने पर बेस्ट परफॉर्मेंस देना निश्चित रूप से यह मेहनत को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह सफलता उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन और कर्मचारियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना उनकी टीम को और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें