फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलभ शिक्षा का माध्यम है इग्नू

Mon, 07 Nov 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
दारुल उलूम हबीविया रिजविया गोपीगंज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में रविवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में स्नातक और स्नातकोत्तर के नवप्रवेशी छात्र- छात्राओं के लिए परिचय समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवप्रवेशी छात्रों को इग्नू संस्था की स्थापना से लेकर मुक्त शिक्षा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। 
विज्ञापन

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.एएन त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में इग्नू विश्व का सबसे बड़ा विश्व विद्यालय है। इग्नू में पांच लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। इसमें सरल और सुलभ शिक्षा की व्यवस्था है, इसमें शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को हर तरह से सुविधा मिलती है। 
उप निदेशक अनिल कुमार ने मदरसे में इग्नू अध्ययन केंद्र पर छात्रों की इतनी तादाद पर प्रसन्नता जताई। कहा कि पूरे देश में इस तरह मेल मिलाप का संगम शिक्षा के क्षेत्र में देखने को नहीं मिलेगा। इग्नू क्वर्डिनेटर इम्तियाज अंसारी के प्रयास की सराहना की। इस दौरान नवप्रवेशी छात्रों को परिचय सभा के बाद इग्नू के पुस्तक भी वितरित हुआ। इस मौके पर प्रिसिपल मौलाना मुख्तार रिजवी, पूर्व प्राचार्य डॉ.आरके तिवारी, डॉ.एएन पांडेय, डॉ.एसएन पांडेय, माबूद खां, मौलाना ताज मोहम्मद, हाफिज सलाहुद्दीन आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें