फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जाति नहीं लिखेंगे तो जानेगा कौन, जातियों का गौरवशाली इतिहास

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में दुकानदार से जीएसटी पर संवाद करते कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि जाति नहीं लिखेंगे तो जानेगा कौन। जातियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड और सार्वजनिक जगहों पर जाति लिखने पर रोक लगाने के निर्णय पर नाराजगी जताई। कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उच्च अदालत में अपील दायर करने की मांग करेंगे। वह मंगलवार को राजकीय गेस्ट हाउस ज्ञानपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति का हिस्सा लेदरमैन खा गए और पिछड़ों का हिस्सा मिल्कमैन खा गए। ऐसे में जो शोषित और निर्बल जातियां हैं, उन्हें अपना सम्मान पाने के लिए एक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री चाहेंगे तो यह सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि वो राजनीतिक जातीय रैलियों का समर्थन नहीं कर रहे हैं लेकिन न्यायालय के फैसले को अन्य मामलों में सरकार को न्यायालय में अपील दायर करनी चाहिए। उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव पर भी चर्चा की। कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए रणनीतिक रूप से प्रभावशाली बदलाव उठाया। इसका लाभ लोगों को मिलेगा। नेक्स्ट-जेन जीएसटी जन-प्रथम सुधारों में मिल का पत्थर साबित होगा। इससे सुलभ दाम, हर परिवार की मुस्काल बढ़ेगी। रोजमर्रा की जरूरतों पर रोजाना बचत होगा। यह केवल आर्थिक कदम नहीं, बल्कि देश के लिए दिवाली का तोहफा है। इससे करोड़ों परिवारों की बचत सीधे उनके हाथों में जाएगी। इस दौरान ज्ञानपुर के पुरानी कलेक्ट्रेट, शीतल पाल तिराहा, दुर्गागंज तिराहा और गोपीगंज में पदयात्रा कर व्यापारियों से बात किया। जीएसटी की घटी दरों को लेकर उनसे संवाद किया और जीएसटी दर कम होने से हो रहे फायदे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह बदलाव सिर्फ़ कर सुधार नहीं, बल्कि जीएसटी बचत उत्सव है, जो हर घर की समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। इसके बाद गोपीगंज के एक लॉन में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस मौके पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, मिठाई लाल, प्रदीप सिंह, चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, मनीष पांडेय, राजकुमार, डॉ. एस लाल, हजारी लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें