फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आठ मड़हे में लगी आग, मवेशी भी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के धनतुलसी गांव में बुधवार सुबह अबूझ हाल में लगी आग से आठ मड़हे जल गए। उसमें बंधे गाय के दो छोटे बच्चे एक बछिया और एक बछड़ा की जलने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रधान पंकज सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह, भुंवर सिंह, अर्जुन सिंह और दीना सिंह के मड़हे में अबूझ हाल में आग लग गई। इससे आठ मड़हे जल कर राख हो गए। गांव के भुंवर सिंह के गाय के दो बच्चे मड़हे में बंधे थे। जिसमें एक बछिया और एक बछड़ा था, जल जाने से मौत हो गई। इसी तरह थाना क्षेत्र के बनकट गांव में कृष्णा नंद मिश्र के मड़हे में अबूझ हाल में आग लग गई। मड़हे में रखा भूसा उपली आदि सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें