घोसिया/सुरियावां। उड़ी में सेना के जवानों पर आतंकी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सुरियावां और औराई चौराहे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका गया। सरकार से आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने की मांग की गई।
घोसिया संवाददाता के अनुसार, औराई बाजार के नागरिकों ने बृहस्पतिवार को रवि राय के नेतृत्व में पाक पीएम का पुतला जलाया। इस मौके पर धीरज सिंह, जयचंद सरोज, डाक्टर चौबे, सूरज सिंह, कमलेश सरोज, भगौती सिंह, जियालाल सरोज, श्यामलाल सरोज आदि रहे। पुतला दहन से पूर्व नागरिकों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
सुरियावां संवाददाता के अनुसार, निमकौडिया तालाब के हनुमान मंदिर में विहिप और बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें शहीद जवानों के प्रति शोक जताया गया। इसके बाद दोनो संगठनों ने पाक पीएम का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत बंद कर गोली का जवाब गोली से दे। इसके पूर्व निमकौडिया तालाब से आतंकवाद के खिलाफ मोटरसाइकल जुलूस निकाला गया। जो नयागंज, बरेतर, सुरियावा चौक, त्रिमुहानी बाईपास तक पहुंचा। रामचंद्र पांडेय ,सुनील मिश्र, रामआसरे मोदनवाल , सूरज वर्मा ,मंगल मोदनवाल , संतोष कौशल , शिवम जायसवाल , केशव जायसवाल आदि रहे।