फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी में नकल करते मिले तो दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं कॉलेज प्रशासन की संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इसमें 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को पारदर्शी कराने को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में ब्लॉक ए की केन्द्र व्यवस्थापक डॉ. कामिनी वर्मा ने बताया कि दोनों दिन परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 सेे 12 और दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे होगी। परीक्षा में अभ्यर्थी प्रश्न पुस्तिका क्रमांक को उत्तर पत्रक पर सावधानी से भरें। यदि इस क्रमांक में त्रुटि होती है, तो उनका मूल्यांकन निरस्त हो जाएगा। कक्ष निरीक्षक बहुत ही सावधानी से मूल उत्तर पत्रक लाल लिफाफे में और प्रतियां नीले लिफाफे में भरकर स्ट्रांग रूम में जमा करेंगे।
केएनपीजी कॉलेज में बी ब्लॉक के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने बताया कि परीक्षा में कक्ष निरीक्षक का महत्वपूर्ण स्थान होता है। सावधानी से कक्ष में आने वाले परीक्षार्थियों की जांच करें कि वह सही अभ्यर्थी है। साथ ही वह कोई नकल सामग्री तो नहीं लाया है। यदि नकल सामग्री का प्रयोग करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पी एन डोंगरे ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, एटीएम कार्ड और घड़ी अपने साथ नहीं लाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र जिसमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड साथ में जरूर लाएं । इस मौके पर डॉ. रमेश चंद्र यादव, डॉ. घनश्याम मिश्रा, डॉ. शुभा श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, प्राचार्य डॉ. मुरली राम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें