फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में उपेक्षा से नाराज महिला मेटों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा कार्यों में महिला मेट की उपेक्षा होने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एडीएम न्यायिक को डीएम के नाम संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। चेताया कि एक सप्ताह में मांगों को पूरा नहीं किया गया तो लखनऊ में सीएम से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

औराई ब्लाक के माधोरामपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत महिला मेट सोनम देवी ने आरोप लगाया है केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं गांव की सरकार महिलाओं की उपेक्षा कर मनमानी कर रही है। औराई ब्लाक के सहसेपुर, औराई, डभका, कैयरमऊ, डेरवां समेत 15 गांवों में मनरेगा कार्यों की निगरानी के लिए महिला मेटों को कार्य स्थल पर लगाया जा रहा है, लेकिन संबंधित ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक मनमानी कर रहे हैं।
बताया कि महिला मेट को 28 दिनों का मानदेय प्राप्त नहीं हुए है। महिलाओं ने मनरेगा की सभी योजनाएं महिला मेटों से सुनिश्चित करने, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में तैनात महिला मेट को नियुक्ति और परिचय पत्र जारी करने, अप्रशिक्षित महिला मेट को प्रशिक्षित कर ड्रेस, एंड्राइड फोन सरकारी खर्चे देने सहित अन्य मांगें रखी। एडीएम न्यायिक एसएन सिंह ने बताया कि महिला मेट की ओर से सौंपे गए मांगपत्र पर विचार किया जा रहा है, उचित समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में साधना देवी, नीलम देवी, कुंदन देवी, संजू देवी, अंजू देवी, विमला देवी, फूलमती देवी, रीता देवी, सरिता देवी, प्रिया देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें