फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोहरीकरण और प्री नॉन इंटरलाॅक कार्य को लेकर चार ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रयागराज-रामबाग और उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन के मध्य आठ से 16 अक्तूबर के बीच दोहरीकरण और 17 से 20 अक्तूबर के बीच प्री-नॉन इंटरलॉक कार्यों को लेकर चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और 12 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होंगी। इसके अलावा दो ट्रेनों का पुर्ननिर्धारण और नौ ट्रेनों के अस्थायी ठहराव और निरस्तीकरण हुए हैं। त्योहारी सीजन में ट्रेन निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन से लोगों को काफी परेशानी होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आठ से 16 अक्तूबर के बीच प्रयाराज-रामबाग और प्रयागराज जंक्शन के बीच दोहरीकरण कार्य होना है। इसके अलावा 17 से 20 अक्तूबर के बीच प्री-नान इंटरलॉक का कार्य होना है। जिसको लेकर प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस अप और डाउन, बनारस-प्रयागराज, रामबाग-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी अप और डाउन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। वहीं सीतामढ़ी से 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलने वाली आनन्द विहार लिक्ष्वी एक्सप्रेस वाराणसी-जंघई-प्रयागराज जंक्शन रास्ते चलेगी।
इसके अलावा चौरीचौरा एक्सप्रेस अप और डाउन, विभूती एक्सप्रेस अप डाउन, बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी अप डाउन समेत कुल 12 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। वहीं हावड़ा-विभूति एक्सप्रेस, उधना एक्सप्रेस का पुर्ननिर्धारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें