केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राएं। स्रोत शिक्षक
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय के रजत जयंती वर्ष पर शुक्रवार को भव्य वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।
वहीं, नारी-शक्ति विषय पर नाटक की प्रस्तुति देकर समाज में महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा दी। इसके पहले मुख्य अतिथि राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी की प्राचार्य प्रो. सुधा पांडेय व प्राचार्या प्रो. रीना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का भव्य शुभारंभ किया।
कहा कि महाविद्यालय ने छात्राओं की शिक्षा में एक मुकाम हासिल किया है। शिक्षा आज के समय की अमूल्य पूंजी हैं। खासकर बेटियों के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होते हैं। इसके बाद प्रियांशी दुबे व अन्य छात्राओं ने कुलगीत और शिबू व शहर नूरी ने सरस्वती वंदना का मनमोहक गायन प्रस्तुत किया। वहीं, छात्राओं ने गणेश वंदना राम सिया राम जैसे भजनों से समारोह की भव्य शुरूआत की।
वहीं, छात्राओं ने इंडिया वाले, तेरे ही गलियों में,गलियों में उड़ते गुलालऔर चार कदम…जैसे गीतों पर आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किए। जिन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। अतिथियों ने शैक्षणिक सत्र 2024–25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. चंद्र प्रकाश, पूर्व प्राचार्य प्रो. पीएन डोंगरे समेत अन्य शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रहीं।