फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गोवंशों के देखभाल में बरती लापरवाही तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक अमित कुमार ने बुधवार को गोशाला की हालत देखी। उन्होंने हमीदपट्टी, नटवां, वैदाखास की गोशालाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद पशुपालन विभाग के कार्यालय में पशु विभाग के कर्मचारियों व चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

दिन में 11 बजे हमीदपट्टी, नटवां और वैदाखास गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला संचालकों को गोवंशों के चारे के इंतजाम की हिदायत देते हुए कहा कि उनकी देखभाल में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने गोशालाओं की सफाई, गाेवंश को हरा चारा व पौष्टिक आहार देने की देखी और हालत सुधारने को कहा। उन्होंने कहा कि ठंड में गोवंशों को ताजा पानी पिलाएं, इससे वे बीमार नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उन्होंने सहभागिता योजना, टीकाकरण, लंपी वायरस आदि की समीक्षा की और जिम्मेदार अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में सावधानी बरतने की हिदायत दी। प्रभारी सीवीओ डाॅ. राजेश उपाध्याय ने योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि लंपी वायरस टीकाकरण के साथ ही भरण-पोषण को लेकर लगातार कार्य किया जा रहाहहै। मौके पर डाॅ. विनोद कुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें