नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 पूरेरहीम जल्लापुर में 13 लाख की लागत से भूमिगत नाली और इंटरलाकिंग मार्ग का निर्माण होगा। कमरुद्दीन के मकान से अलाउद्दीन के मकान तक ये निर्माण कार्य होगा। बुधवार को दोपहर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सभासद अतहर अंसारी ने फावड़ा चलाकर कार्य का शिलान्यास किया।
सभासद अतहर अंसारी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में भेदभाव रहित विकास कार्य कराया जाएगा। हर छोटी छोटी समस्या के लिए नगर पालिका गंभीर है। जानकारी मिलते ही हर समस्या का त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है। जहां की सड़कें अधिक जर्जर हैं। उनका टेंडर कराकर नए सिरे से निर्माण कराया जाना है, जो क्षतिग्रस्त सडकें, नाली व चैंबर हैं उनकी मरम्मत भी शीघ्र हो जाएगी। चेयरमैन पति ने पूरे रहीम में कार्यदाई संस्था से निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। लोगों ने चेयरमैन प्रतिनिधि को क्षेत्र की कुछ और क्षतिग्रस्त नाली व चैंबरों के बारे में जानकारी देकर मरम्मत कराने की मांग की।