फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिव्यांग रचाएंगे गृहस्थी, तो करेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दिव्यांग अब शादी करके गृहस्थी बसाएंगे तो उन्हें सरकार की ओर से 20 हजार रुपये तक मदद मिलेगी। दिव्यांगों की शादी के लिए प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। ऐसे जोड़ों को लाभान्वित करने को लेकर दिव्यांग जन एवं सशक्तीकरण विभाग भी सक्रिय है। विभाग ने शादी करने वाले दिव्यांगों से आवेदन की मांग की है। इसके लिए छह ब्लॉक और 7 नगर निकायों में पांच-पांच दिव्यांग जोड़ो का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, किसी भी कारणवश दिव्यांगता का दंश झेल रहे लोगों को राहत देने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। एक ओर जहां दिव्यांग पेंशन देने की योजना चल रही है। स्वरोजगार के लिए ब्याजमुक्त ऋण से लेकर अन्य तमाम योजनाओं में भी उन्हें प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है। वहीं अब उनकी शादी पर भी शासन ने प्रोत्साहन राशि देने की योजना संचालित की है। प्रभारी दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया दिव्यांग युवक-युवती की शादी पर प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है। बताया यदि वर यानी केवल लड़का दिव्यांग है तो 15 हजार रुपये और लड़की दिव्यांग है तो 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि वर और वधू दोनों दिव्यांग है तो प्रोत्साहन राशि के रूप में कुल 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। बताया इसके लिए जरूरी यह कि शादी के समय वर व वधू दोनों बालिग यानी लड़की 18 व लड़का 21 वर्ष का होना चाहिए। विवाह का पंजीकरण होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन


इनसेट

कितनी मिलेगी सहायता

युवक दिव्यांगः 15 हजार

युवती दिव्यांगः 20 हजार

दोनों दिव्यांगः 35 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें