फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुक कर पूरे दिन लगता रहा जाम

Thu, 17 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को ज्ञानपुर नगर जाम की जकड़न में सिसकता रहा। तकरीबन एक किलोमीटर के मुख्य बाजार में वाहन पूरे दिन रेंग-रेंग कर खिसकते रहे। इस दौरान लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि जिला मुख्यालय को हाईवे से फोरलेन सड़क के जरिए जोड़ने की योजना के तहत ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके निमित्त सड़क पर जगह-जगह पटरी खुदाई कर दी गई है और गिट्टियां डालकर छोड़ी गई हैं।

इसके चलते जाम की समस्या सामान्य हो गई है। अनियमित यातायात और अनियंत्रित पार्किंग के चलते छोटे से बाजार में जाम की समस्या ने आम आदमी की फजीहत कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे के आसपास ज्ञानपुर की दुर्गागंज त्रिमुहानी पर एक वाहन के गलत तरीके से घुसने के चलते जाम लग गया।

 महज एक तक के बाजार वाले छोटे से नगर में जाम ने वाहन चालकों को इस कदर फंसाया कि लोग झेल गए। यात्री वाहनों के अलावा भार वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे।

यह स्थिति त्रिमुहानी से लेकर हरिहरनाथ मंदिर तक बनी रही। इसमें जिन छोटे वाहनों को लोगों को गलियों और शार्टकट रास्तों की जानकारी थी, वे तो निकल लिए, लेकिन बड़े वाहन इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक लगातार जाम में फंसे रहने के बाद जाम छूटा तो जरूर, लेकिन रुक-रुककर जाम लगने की स्थिति लगभग पूरे दिन बनी रही।
विज्ञापन


इसमें फंसने वाले लोग परेशान होते रहे और व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें