फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य की ऊर्जा है हाइड्रोजन गैस

Wed, 24 Feb 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के वैज्ञानिक डॉ. टीपी यादव ने कहा कि हाइड्रोजन गैस भविष्य की ऊर्जा  है।
विज्ञापन


इस पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिकों की ओर से शोध जारी है। उन्होंने हरित ऊर्जा संचयन में उपयुक्त पदार्थों के निर्माण, विकास और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि वर्तमान समय में उपयोग किए जाने वाले ऊर्जा स्रोतों से ग्लोबल वार्मिंग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

 उन्होंने ऊर्जा उपयोग के संदर्भ में परिवर्तन की प्रतिबद्घता पर सरकारी, व्यक्तिगत प्रयासों की अनिर्वायता को विस्तार से बताया। वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पीएन डोंगरे ने जीवन की उत्पत्ति एवं विकास के अलावा ब्रह्मंड की उत्पत्ति एवं विकास की प्रक्रिया के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन के पारस्परिक संबंधों पर विस्तृत जानकारी दी। संकायाध्यक्ष डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. नीलांजल मजुमदार ने डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट की। इस मौके पर भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ. एके कुशवाहा और विज्ञान संकाय के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें