फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1.30 करोड़ से छह माह पहले बनी बनी सड़क पर सैकड़ों गड्ढे

विज्ञापन
सुरियावां से अ​भिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां से अभिया तक जाने वाली आठ किमी सड़क छह महीने में फिर क्षतिग्रस्त हो गई। एक साल पहले स्वीकृत एक करोड़ 30 लाख की इस सड़क का निर्माण छह माह पहले कराया गया था। मगर, छह माह में ही इसमें फिर से सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सुरियावां से अभिया तक जाने वाली आठ किमी सड़क भदोही और जौनपुर जिलों को जोड़ती है। इस सड़क से आठ से 10 हजार लोगों का आना-जाना रोज होता है। सड़क जौनपुर के अलावा प्रतापगढ़ और राजधानी लखनऊ तक आवागमन के लिए भी उपयोग में रहती है। सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर पानी की तरह पैसे बहाए जा रहे हैं। वर्षों से गड्ढों से पटी सड़क के लिए बीते साल ही एक करोड़ 30 लाख 60 हजार रुपये जारी हुए लेकिन निर्माण कार्य में देरी की गई। इससे सड़क का निर्माण इस साल छह माह पहले कराया गया था। सड़क के निर्माण में इस तरह की लापरवाही बरती गई कि छह माह भी नहीं बीता और सड़क फिर से गड्ढों से भर गई है। देखने में सड़क सालों पुराना नजर आता है। सड़क कहीं उखड़ गई हैं तो कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। सड़क निर्माण में मैटीरियल का सही उपयोग नहीं किया गया है। वहीं निर्माण मानकों की भी अनदेखी की गई है, जिसका नतीजा है कि छह माह में सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस सड़क का शिलान्यास फरवरी 2024 में ही किया गया था। आठ किमी सड़क का उस समय के हिसाब से एक करोड़ 30 लाख लाख 60 हजार रुपये बजट निर्धारित किया गया लेकिन निर्माण कार्य देर से शुरू होने के कारण उसकी निर्माण लागत बढ़ गई। इसमें ठेकेदार की ओर से लापरवाही के कारण सड़क छह माह में फिर से गड्ढों से पट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें