भदोही। भदोही-जंघई रेल मार्ग पर मंगलवार को दो ट्रेनें निरस्त रहीं वहीं बुधवार को छपरा से वाया भदोही दुर्ग को जाने वाली 15159 सारनाथ एक्सप्रेस और देहरादून से बनारस जाने वाली 15120 जनता एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। मंगलवार को गोरखपुर से एलटीटी 15018 काशी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3.20 घंटे विलंब से भदोही पहुंची। अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है तो ट्रेनें भी विलंबत होने लगी हैं। हर रोज कोई न कोई ट्रेन निरस्त तो है ही ट्रेनें देरी से आने से रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। देहरादून से बनारस के लिए चलने वाली जनता एक्सप्रेस मंगलवार को देहरादून से निरस्त रही, जिससे यह ट्रेन बुधवार को भदोही नहीं आएगी। इसी प्रकार दुर्ग से चलकर सारनाथ को जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस भी मंगलवार को दुर्ग से निरस्त रहने से यह ट्रेन बुधवार को भदोही में निरस्त रहेगी। वापस छपरा से दुर्ग को जाने वाली इसी ट्रेन को बुधवार को रद की गई है। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रको लोकमान्य तिलक को जाने वाली गोरखपुर-एलटीटी 15018 काशी एक्सप्रेस लगभग 3.20 घंटे देरी से भदोही आई। 12876 आनंद विहार से पुरी को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस मंगलवार को एक घंटे विलंब से भदोही पहुंची।