फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोपहर बाद कई क्षेत्रों में हुई बारिश से बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम के लगातार उतार-चढ़ाव से उमस बढ़ गई है। जनपद में बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। बीते पांच दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि हुई है। सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकली रही। शाम को हवा की दिशा में बदलाव होने से मौसम बदल गया। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद फिर से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन


उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है निम्न दबाव का क्षेत्र
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे मौसम बदलेगा और बारिश होने का अनुमान है। तेज गरज चमक का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। बारिश होगी तो तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें