फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पशु चिकित्सक के बिना चल रहा अस्पताल

विज्ञापन
पशु चिकित्सक न हाने पर पशु मित्र कर रहा इलाज। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में पिछले छह महीने से नियमित पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इससे पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल का संचालन केवल पशु मित्र के भरोसे हो रहा है, जबकि डॉक्टर लंबे समय से नदारद हैं। अस्पताल खुलने और बंद होने का भी कोई निश्चित समय नहीं है। गोपीगंज पशु चिकित्सालय में रोजाना 10 से 15 पशुपालक मवेेशियों का उपचार कराने पहुंचते हैं। बीमार पशुओं को लेकर आने वाले लोगों को अक्सर निराश होकर लौटना पड़ता है। इससे समय पर उपचार न मिलने के कारण पशुओं की हालत और गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में नियमित चिकित्सक की तैनाती और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए। गोपीगंज नगर के पशुपालक प्रकाश सिंह, पंकज पांडेय, मुलायम यादव, प्रदीप मौर्या आदि ने डॉक्टर की तैनाती की मांग जिलाधिकारी से किया है। सीवीओ डॉ. एके सचान ने बताया कि यहां पशु मित्र की तैनाती है। वह अस्पताल और फील्ड वर्क दोनों करते हैं। शासन से डॉक्टर के तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें