फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ब्रह्माश्रम-आहोपुर मार्ग जर्जर, मरम्मत की उठी मांग

विज्ञापन
भदोही वारणसी मार्ग के ब्रह्मश्रम से आहोपुर जाने वाला जर्जर मार्ग । संवाद
विज्ञापन
चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग से जुड़ने वाला ब्रह्ममाश्रम-आहोपुर मार्ग जर्जर हो गया है। उक्त मार्ग से कई गांव के लोगों का आना जाना होता है। कई बार शिकायत के बाद भी उक्त मार्ग को सही नहीं कराया गया। इसको लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। जिला पंचायत निधि से करीब दो किलोमीटर मार्ग बना है। करीब तीन साल पूर्व बनी सड़क मरम्मत न होने से जर्जर हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर बिखरी गिट्टियां राहगीरों को परेशान करती हैं। जर्जर मार्ग के दोनों तरफ खेत है। क्षेत्र के भोला दुबे, संतोष यादव ने बताया कि जर्जर मार्ग की तीन वर्ष पहले मरम्मत हुई थी, लेकिन फिर पहले जैसे हालात हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें