फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रक में एक के बाद एक भिड़े कई वाहन; घंटों जाम रही सड़क

Sat, 11 Jan 2025 09:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। सड़क पर भीषण जाम के कारण कई वाहन फंसे हुए थे। बैरिकेडिंग कर सभी को निकाला गया। घंटों मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर कोहरे के कारण हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के गोपीगंज कोतवाली के गिराई गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर कोहरे के कारण एक के बाद एक पांच वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। हाइवे पर पांच वाहनों के टकराने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हाइवे से हटाया गया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। भीषण हादसे सभी लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन




वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर शनिवार की सुबह कोहरे का कहर देखा गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को हाइवे के उत्तरी लेन पर एक ट्रक खड़ा कर चालक कही गया हुआ था। इसी बीच, घने कोहरे के कारण एक ट्रक और आकर भीड़ गई। जब तक लोग समझ पाते, तब तक एक और ट्रक आकर टकरा गई। 
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच एक कार और मैजिक भी आकर उसी में भीड़ गए। कोहरे के कारण दूर से ही लोग चिल्लाते रहे, लेकिन वाहन एक के बाद एक हाइवे पर भिड़ते रहे। गनीमत रहा कि भीषण हादसे वाहन चालक समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


वाहनों की टक्कर से हाइवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने एक किमी पहले ही बैरीकेडिंग कर वाहनों को हाइवे से हटवाया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। इस बीच हाइवे पर दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें