गोपीगंज। जूनियर नेशनल गेम्स के दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने वाले युवा खिलाड़ी को बुधवार को सम्मानित किया। औराई ब्लॉक के रयपुरी गांव में आयोजित समारोह में तमिलनाडु में जूनियर नेशनल गेम्स के 3000 मीटर के दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने वाले विकास कुमार बिंद को सम्मानित किया गया। डॉ. जेएस बिं ने युवा खिलाड़ी विकास कुमार विन्द को सम्मानित करते हुए कहा ऐसे ही खिलाड़ी देश व जनपद का मान बढाते हैं। इसी तरह अन्य युवाओं को भी प्रेरित होकर मेहनत करनी चाहिए। मौके पर डॉ. किशोरी लाल, श्याम नारायण बिंद, राहुल बिंद, छोटे लाल बिंद, प्रहलाद बिंद समेत अन्य रहे।