फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पूर्व पालिकाध्यक्ष आरिफ ने मनाया भैया दूज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भाई-बहन के स्नेह का त्योहार भैया दूज बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह से बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

दोपहर में सपा के प्रदेश सचिव पूर्व पालिकाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दिकी चकईनात स्थित सपा महिला सभा की विधान सभा अध्यक्ष अनीता गुप्ता के घर पहुंचे। भारी संख्या में महिलाओं ने उन्हें तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। अनीता गुप्ता ने कहा कि समय पड़ने पर भाई ही बहनों की रक्षा करता है। हम लोगों ने आरिफ सिद्दीकी को अपना भाई माना है। उसे हम लोग आजीवन निभाएंगे। रिंकी गुप्ता, रुक्मणि जायसवाल, अन्नापूर्णा गुप्ता, सरोज जायसवाल, मीनाक्षी, सुनीता देवी आदि ने उनका मुंह मीठा कराया और उनकी आरती की। आरिफ सिद्दीकी ने भी उनके लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें