उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास के लिए आने वाले धन का शत प्रतिशत ईमानदारी से खर्च हो।
उन्होंने अधिशासी अभियंता निर्माण निगम के कार्यों में लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभोली और कार्यालय क्षेत्राधिकारी का निर्माण कार्य पूरा पैसा मिलने के बावजूद पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एक माह के भीतर पूर्ण कराने के साथ हैंडओवर करने का भी निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता विद्युत को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने का निर्देश देते हुए वित्तीय वर्ष 2013-14 में चयनित गांवों को विद्युत संबंधी सभी कार्य मार्च तक पूर्ण करने की हिदायत दी। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा आवास, मनरेगा, कौशल विकास, मृदा परीक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड, विधवा, विकलांग, छात्रवृत्ति आदि विभागों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देश दिया कि जो भी नलकूप खराब चल रहे हैं उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराकर रिपोर्ट दें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस दौरान एआरटीओ, मनोरंजन, स्टांप, रजिस्ट्रेशन में कम वसूली पर नाराजगी जताते हुए अभियान चलाकर वसूली की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ आरपी मिश्र, उप जिलाधिकारी परवेज अहमद, बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।