होली मिलन समारोह में सांसद डॉ. विनोद बिंद के साथ खड़े लोग। स्रोत संगठन
क्षेत्र के गोपपुर स्थित भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद के कार्यालय में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दाैरान सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि होली मिलन समारोह सामाजिक एकता को मजबूत करता है। हमारा समाज अपने विभिन्न विचारधाराओं के बाद भी एक होकर सामाजिक समरसता और एकता का मिसाल कायम करता है। सभी गिले शिकवे भुलाकर एक होते हैं। कार्यक्रम में सांसद ने सभी मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संवाद