फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, 19 मार्च तक बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 व 16 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि के साथ-साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसका असर जनपद में भी दिखेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान है कि 15 से 19 मार्च तक जिले में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिले में रविवार से मौसम में बदलाव दिखेगा। तापमान में करीब एक से दो डिग्री की कमी आएगी। बीते सप्ताह भर से तापमान निरंतर वृद्धि देखी जा रही थी। इनदिनों तापमान 35.7 डिग्री के पार पहुंच गया है। धूप भी बदन में चूभने लगी है। शनिवार शाम से अचानक से हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। पूरवा हवाएं 15 किलोमीटर की रफ्तार से चलने लगीं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को दिन में तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया पश्चिमी विक्षोभ और तापमान में वृद्धि के साथ 15-19 मार्च के बीच बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें