फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास प्राधिकरण की जांच में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च कर वर्षों से अधूरे पड़े 144 कांशीराम आवास का निरीक्षण आवास विकास प्राधिकरण वाराणसी की टीम ने किया। इस दौरान कई खामियां मिलने पर मातहतों की नकेल कसी गई। हिदायत दी गई कि अधूरे कार्यों को पूर्ण कराकर रिपोर्ट न दी गई तो संबंधितों के खिलाफ शिकायत शासन स्तर पर की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष गोरेलाल कन्नौजिया, अधिशासी अधिकारी सोनल जैन के साथ अधिशासी अधिकारी डूडा वाराणसी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जलनिगम ने कांशीराम आवास योजना के तहत बने 144 आवासों की टूटी-फूटी दीवारें, खिड़की-दरवाजा, बदहाल पड़े शौचालय की स्थिति देख बिफर पड़े। मातहतों को निर्देश देकर कहा कि शीघ्र ही आवासों की स्थिति सुधारा जाय। उसके बाद ही लाभार्थियों में आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें