फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हालत नाजुक, दोपहर तक बंद रही दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारी सोमवार को सड़क पर उतर गए। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं स्वर्णकार संघ के बैनर तले व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दुर्गागंज तिराहे पर चक्काजाम किया। एडीएम शैलेंद्र मिश्रा के आश्वासन पर सुबह 11 बजे जाम समाप्त हुआ। उसके बाद व्यापारियों ने दुकानें खोली। जाम के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर में जगह-जगह सड़क पर भारी अतिक्रमण है। इसको लेकर अक्सर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलता है। एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीणा के निर्देश पर शनिवार को ज्ञानपुर नगर पंचायत ने पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पुलिस ने शीतल पाल तिराहे पर स्थित सौंदर्य प्रसाधन के दुकानदार ताराचंद पटवा (55) की तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। वह अब भी कोमा में है। नगर पंचायत पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए दुकानदार सोमवार को सुबह नौ बजे सड़क पर उतर गए। नगर में घूम-घूमकर दुकानें बंद कराई गईं और दुर्गागंज त िराहे पर चक्काजाम कर दिया। इससे गोपीगंज, दुर्गागंज और भदोही की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नाराज व्यापारी नहीं माने। एडीएम शैलेंद्र मिश्र के समझाने पर सुबह 11 बजे करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। एडीएम के कहने पर दोपहर बाद दुकानें खुलीं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पंचायत की ओर से अवैध वसूली की जाती है। जो व्यापारी नहीं सुनता उनको परेशान किया जाता है। इस मौके पर घनश्याम दास गुप्ता, राजू रावत, संतोष वर्मा, सतीश गुप्ता, कृष्ण कुमार, पवन श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता, प्रदीप रावत, मो. अबरार, फिरोज अली, आनंद सोनी आदि रहे। वहीं दूसरी ओर ज्ञानपुर चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने एडीएम को ज्ञापन देकर गरीब व्यापारियों का उत्पीड़न न करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें