फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश ने की पुलिस पर फायरिंग, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

Wed, 22 Feb 2023 07:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर मुनीम का काम करने वाले नथईपुर गांव निवासी शेषमणि मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए मुनीम की बाइक छीन ली। मुनीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश ने की पुलिस पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की अर्धरात्रि  मुठभेड़ के बाद एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। बाइक की लूट कर भाग रहे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर अपराधी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और लूट की बाइक बरामद की। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ कई जिलों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर मुनीम का काम करने वाले नथईपुर गांव निवासी शेषमणि मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए मुनीम की बाइक छीन ली। मुनीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही औराई, ज्ञानपुर, गोपीगंज, ऊंज, कोईरौना पुलिस ने जगह-जगह सघन चेकिंग शुरू कर दी।
इस बीच सिंहपुर और गोपीगंज के पास बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों का पुलिस ने पीछा किया। अपने आपको घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अकील उर्फ मुर्गा नाम के अपराधी के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अकील उर्फ मुर्गा के पास से एक तमंचा और लूट की बाइक बरामद की। घायल अपराधी को इलाज लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि बाइक लूटकर भाग रहे एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अकील उर्फ मुर्गा हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी है। उस पर भदोही ,मिर्जापुर, जौनपुर और प्रयागराज में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें