फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट के सामने दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कोर्ट कार्यालय के सामने शुक्रवार की दोपहर में उस समय चीख-पुकार शुरु हो गई जब दिव्यांग फूलचंद गौतम (50) निवासी चंदापुर की मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल मृतक फूलचंद गौतम की माली हालत ठीक न होने और आंख से दिखाई न पड़ने के कारण अकसर जिला मुख्यालय पर अपनी फरियाद लेकर आता था। इस क्रम में शुक्रवार को भी वह दोपहर के समय एसडीएम कोर्ट के बाहर आंख से दिव्यांग अपनी पत्नी सोना देवी और छोटी पुत्री के साथ खड़ा था। इस दौरान अचानकर फूलचंद को दिल का दौरा पड़ा और वह नीचे गिरकर तड़पने लगा तब तक मुख्यालय परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की भनक लगने पर रोते-बिलखते परिजन पहुंच चुके थे।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर मो.आलमगीर ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें